ट्रैफिक पुलिस जवानों को आनंद मंगल संस्था की पहल – गर्मी में मिलेगा ठंडा पेय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Rajesh Goel

धनबाद चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सेवा और समर्पण को सलाम करते हुए आनंद मंगल सामाजिक संस्था ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्था की ओर से अगले 60 दिनों तक ट्रैफिक जवानों को ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पहल की शुरुआत यातायात पुलिस निरीक्षक और सार्जेन्ट मेजर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। संस्था की संस्थापक सदस्य संगीता अग्रवाल ने जानकारी दी कि तपती गर्मी में ट्रैफिक जवान लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसे देखते हुए संस्था ने यह निर्णय लिया है कि भीषण गर्मी के इन दो महीनों के दौरान एक टोटो वाहन के माध्यम से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर जवानों को ठंडा पेय उपलब्ध कराया जाएगा।

यह टोटो वाहन प्रतिदिन गोविंदपुर से धनसार तक विभिन्न स्थलों पर रुकेगा और जवानों को राहत प्रदान करेगा। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने संस्था के इस सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल जवानों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय