,

बेमेतरा में बड़ा हादसा: सूरज राइस मिल में छज्जा गिरने से दो मजदूरों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major accident in Bemetara: Two workers died due to balcony falling in Suraj Rice Mill

रिपोर्ट: संजू जैन | बेमेतरा ब्रेकिंग

बेमेतरा जिले के देवकर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में स्थित सूरज राइस मिल में काम कर रहे दो मजदूरों की छज्जा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अचानक आए तेज आंधी-तूफान के चलते हुआ।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय तेज हवाओं के कारण मिल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय दोनों मजदूर राइस मिल में काम कर रहे थे और छज्जे के नीचे दब गए। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही साजा थाना और देवकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और राइस मिल प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

देवकर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है और मिल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आज का राशिफल 2 मई 2025: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की