मोदी सरकार का कड़ा फैसला: 27 अप्रैल तक पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश, भारतीयों को भी पाकिस्तान से लौटने की सलाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इन्हीं में एक बड़ा फैसला भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर लिया गया है।

27 अप्रैल तक भारत छोड़ें पाक नागरिक

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी वैध पाकिस्तानी वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द माने जाएंगे। केवल मेडिकल वीजा को थोड़ी राहत दी गई है, जो 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेंगे। इस अवधि के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना अनिवार्य होगा।

भारत में रह रहे पाक नागरिकों को चेतावनी

मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित तिथि से पहले देश छोड़ देना चाहिए, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।

भारतीयों को पाकिस्तान न जाने की सलाह

इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत भारत लौटने की सलाह दी है। इसके अलावा भारतीयों को आगामी समय में पाकिस्तान की यात्रा करने से भी परहेज करने के लिए कहा गया है।

यह फैसला भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का कहना है कि वह देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

पिछोर पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Dewas Factory Blast : विस्फोट में कई लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

Dewas Factory Blast : टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, इलाके

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में