फर्रुखाबाद: अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया विपक्षी नेताओं का पिंडदान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad: All India Hindu Mahasabha performed Pind Daan of opposition leaders

बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जताया आक्रोश

लोकेशन: फर्रुखाबाद
रिपोर्टर: सरताज हुसैन

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जवाहरगंज स्थित सब्जी मंडी में अखिल भारत हिंदू महासभा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हिंसा को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। इस विरोध स्वरूप महासभा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ किया गया।

बैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदू समाज पर अत्याचार, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार और खुलेआम हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन देश के तमाम बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं। महासभा ने इन नेताओं को “हिंदू विरोधी” बताते हुए उन्हें हिंदू समाज का गद्दार करार दिया और कहा कि ऐसे नेता जो मुसलमानों का पक्षपात करते हैं, वे हिंदू समाज के लिए मृत समान हैं।

महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि वहां रह रहे हिंदू समुदाय को सुरक्षा मिल सके। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब तक बंगाल में कानून का राज बहाल नहीं होता, तब तक हिंदू महासभा का संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में महासभा से जुड़े कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक सुर में इस विषय को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

इस प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल जरूर तेज कर दी है।

21 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी और उपाय

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से