पेड़ की डाली गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Laborer dies a painful death due to falling of tree branch

परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप

स्थान: पीलीभीत, करेली थाना क्षेत्र
गांव: मवैया
रिपोर्टर:

पीलीभीत जिले में लकड़ी काटने गए एक मजदूर की पेड़ की डाली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा करेली थाना क्षेत्र के मवैया गांव में हुआ, जहां यूकेलिप्टस के पेड़ की भारी डाली गिरने से मजदूर की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान इस्लाम खां के रूप में हुई है, जो चुराह फिरसाह गांव का निवासी था। मृतक के भाई शेर खां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि घुंघौरा गांव का रहने वाला एक ठेकेदार मकसूद अपने कई साथियों के साथ उनके घर आया था और इस्लाम खां को लकड़ी काटने के लिए मवैया गांव ले गया।

घटना के दौरान मजदूर पेड़ की डाल पर रस्सी बांधकर उसे ट्रैक्टर से खींचने की कोशिश कर रहे थे, तभी डाली टूटकर इस्लाम पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ठेकेदार समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या मुआवज़े की घोषणा नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

21 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी और उपाय

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर