,

दिल्ली एयरपोर्ट पर धूलभरी आंधी का कहर: 200 से अधिक फ्लाइट्स लेट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dust storm wreaks havoc at Delhi airport: Over 200 flights delayed

50 डायवर्ट, यात्रियों को भारी परेशानी

नई दिल्ली। शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में आई तेज धूलभरी आंधी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मचा दिया। खराब मौसम के चलते फ्लाइट ऑपरेशन्स बुरी तरह प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह 7 बजे तक 205 से अधिक उड़ानें निर्धारित समय से लेट हो गईं, जबकि 50 से अधिक फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट करना पड़ा। अधिकांश उड़ानों में औसतन एक घंटे की देरी देखी गई।

इस अचानक आई स्थिति के चलते एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे रह गए। लोग घंटों तक इंतजार करते नजर आए और चेकिंग प्रक्रिया में भी बार-बार की गई पूछताछ ने यात्रियों को और परेशान किया। कई यात्रियों को रात एयरपोर्ट पर ही बितानी पड़ी।

मौसम की इस अनिश्चितता को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों को अलर्ट करते हुए जरूरी एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान जारी कर कहा, “खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से उड़ानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

मौसम विभाग के अनुसार, यह धूलभरी आंधी पश्चिमी विक्षोभ के चलते आई थी, और इसके असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अगले कुछ दिन और बदलाव हो सकते हैं।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट