,

क्या आपका प्यार भी इतना गहरा है? इस पति ने तो पत्नी के लिए बनवा दिया मंदिर!

- Advertisement -
Ad imageAd image
पत्नी की याद में बनवाया 60 लाख का मंदिर

पूर्वी चंपारण: पत्नी के त्याग और मेहनत की बदौलत जिंदगी में संपन्नता लाने वाले एक रिटायर्ड पंचायत सेवक ने पूर्वी चंपारण में अनोखा काम किया है। अपनी पत्नी की याद में 60 लाख रुपये की लागत से मंदिर बनवाकर समाज के सामने प्रेम की मिसाल पेश की है।

पत्नी की याद में बना मंदिर

कल्याणपुर प्रखंड के मधुचाई गांव के बाल किशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की याद में एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। इस मंदिर में पत्नी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने किया। मंदिर का निर्माण करीब तीन महीने में पूरा हुआ और इसमें बाल किशुन ने अपनी रिटायरमेंट की पूरी रकम खर्च कर दी।

पत्नी की याद में बनवाया 60 लाख का मंदिर

पत्नी के बल पर पढ़ाई और नौकरी

बाल किशुन बताते हैं कि गरीबी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी। शादी के बाद पत्नी शारदा देवी ने उन्हें फिर से पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उनकी मेहनत और समर्थन से ही वह पंचायत सेवक की नौकरी पाने में सफल हुए। पत्नी के अचानक निधन के बाद उन्होंने उसकी याद में यह मंदिर बनवाने का फैसला किया।

“पत्नी मेरी लक्ष्मी थी”

बाल किशुन कहते हैं, “मेरी पत्नी मेरे लिए लक्ष्मी स्वरूप थी। उसके बिना मैं कुछ भी नहीं था। इस मंदिर के जरिए मैं उसके प्रेम और त्याग को अमर करना चाहता हूं।”

समाज के लिए मिसाल

पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने इस मंदिर को पति-पत्नी के प्यार की अनोखी मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर लोगों को प्रेम और समर्पण की सीख देगा।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र