आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरठ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, खासकर सड़कों पर नमाज़ पढ़ने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि अगर कोई सड़क पर नमाज़ पढ़ते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उस व्यक्ति का पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ये निर्देश ईद-उल-फितर और 28 मार्च को रमजान के आखिरी जुमा की नमाज़ से पहले जारी किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।





