,

मुसलमानों को लेकर यूपी के सीएम योगी का बयान, पाकिस्तानी हुए भावुक; जानें क्या कहा

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP CM Yogi's statement on Muslims made Pakistanis emotional

सीएम योगी ने मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर जो बयान दिया था, उस पर पाकिस्तानी जनता का क्या प्रतिक्रिया था?

by; vijay nandan

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर पाकिस्तान में गहरी चर्चा हो रही है। योगी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, और इस पर पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने अपनी जनता से प्रतिक्रिया मांगी। पाकिस्तानियों का कहना था कि उन्हें हमेशा यह बताया जाता है कि भारत में मुसलमानों को नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अनुमति नहीं है, लेकिन जब योगी आदित्यनाथ ने यह कहा कि मुसलमानों को सुरक्षा दी जाएगी, तो पाकिस्तानी लोग भावुक हो गए।

पाकिस्तानी जनता की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के एक यूट्यूबर शोएब चौधरी से बात करते हुए सैयद उमर फारूख नाम के एक व्यक्ति ने कहा, “हमारा देश अपनी स्थिति में खुश है, भले ही महंगाई हो, लेकिन भारत में मुसलमानों की स्थिति बहुत अच्छी है। मेरे भारतीय दोस्त हैं, वे ईद को बहुत अच्छे से मनाते हैं। वहां कोई उत्पीड़न नहीं होता। यहां पाकिस्तान में हिंदू-ईसाई संख्या में कम हैं, लेकिन भारत में एक मुस्लिम घर के पास 50 हिंदू घर हैं, जो उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं।”

एक और पाकिस्तानी नागरिक, असद, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत में मुसलमानों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वहां हिंदू समुदाय उन्हें तंग करता है।” वहीं, एक अन्य नागरिक, सबी खान, ने कहा, “हमें यह बताया गया है कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं और वहां ईद ठीक से नहीं मनाई जा सकती।”

पाकिस्तानी समाज में धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा
एक शख्स ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में अगर हिंदू होली मनाते हैं, तो उस पर फतवा जारी हो जाता है, लेकिन भारत में यह स्थिति बिल्कुल अलग है। वहां सभी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस पर एक पाकिस्तानी नागरिक ने यह भी जोड़ा कि जब बड़े लोग संदेश भेजते हैं, तो वह छोटे लोगों तक पहुंचते हैं, और हमें भी अपने समाज में ऐसा करना चाहिए।

सीएम योगी ने क्या कहा था?
सीएम योगी ने एक साक्षात्कार में यह बयान दिया था कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हिंदू और मुसलमान दोनों की दुकानों को जलाया जाता था, लेकिन 2017 के बाद से हिंसा में कमी आई है। योगी ने कहा, “अगर 100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है, तो वह पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और उसे अपने धार्मिक कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित रह सकते हैं? नहीं। बांग्लादेश और पाकिस्तान इसका उदाहरण हैं। अफगानिस्तान में जो हुआ, वह सबके सामने है। अगर कहीं धुआं दिखे या किसी को चोट लगे, तो हमें पहले से ही सावधान रहना चाहिए।”

सीएम योगी के इस बयान ने पाकिस्तान के नागरिकों को गहरे विचार में डाल दिया, और उन्होंने भारत में मुस्लिम समुदाय की स्थिति पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़िए : जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, तो चाहे कितना भी बड़ा तूफान क्यों न हो, वह हमें उखाड़ नहीं सकता: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र