मधेसर महादेव के समक्ष होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जशपुर: कुनकुरी विकासखंड में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेसर महादेव के सामने शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शामिल होंगे।

आज आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा, करेंगे अभिषेक

पंडित प्रदीप मिश्रा आज जशपुर पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे मधेसर महादेव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करेंगे। अभिषेक के पश्चात, हेलीकॉप्टर के माध्यम से मधेसर महादेव पर पुष्पवर्षा की जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।

21 से 27 मार्च तक चलेगा शिवमहापुराण कथा का आयोजन

मधेसर महादेव के समक्ष 21 से 27 मार्च तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

भक्तों की उमड़ रही भीड़

धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल संख्या में भक्त इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है।

शशि थरूर ने की मोदी सरकार की यूक्रेन नीति की सराहना…यह खबर भी पढ़े

IND vs AFG टेस्ट आज से, जानें मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट और पूरी टीम

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट मुकाबला अब

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग पूरी, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Awarapan 2: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल