,

भाई ने बहन और भांजी को उतारा मौत के घाट

- Advertisement -
Ad imageAd image

इटावाः उत्तरप्रदेश के इटाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने अपनी बहन और 3 साल की भांजी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी साथ ही आरोपी ने जीजा को भी गोली मारी लेकिन गोली जीजा के हाथ में लगी जिसकी वजह से जीजा की जान बच गई। बताया जा रहा है कि भाई ने बहन को इसलिए मारा कि रिटायर्ड सीएमओ ने 25 बीघा जमीन और कुछ रूपए बेटी के नाम कर दिए थे। जिसकी वजह से रिटायर्ड सीएमओ का बेटा बहन और जीजा से घुन्नस खाए हुए था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला


पूर्व सीएमओ एलएस चौहान फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के महेरा चुंगी चौराहे के पास रहते हैं। उनकी 40 साल की बेटी ज्योति और तीन साल की नातिन ताशू भी रहती थी। घटना वाले दिन ज्योति का पति राहुल भी आया हुआ था। राहुल लखनऊ का रहने वाला है और वह एडवोकेट है। पूर्व सीएमओ का बेटा हर्षवर्धन भी इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात नौ बजे फायरिंग की आवाज सुनकर पूर्व सीएमओ दूसरी मंजिल से नीचे आए तो देखा कि उनकी बेटी और नातिन फर्श में पड़े हैं। गोली लगने से दोनों का खून बह रहा था। पूर्व सीएमओ ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दामाद राहुल के भी हाथ में गोली लगी, लेकिन उनकी जान बच गई।

क्यों हुआ विवाद


पुलिस ने बताया कि पूर्व सीएमओ ने 25 बीघा जमीन और एक मकान बेटी के नाम पर कर दिया था। इससे आरोपी हर्षवर्धन काफी नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने अपनी बहन और भांजी को मौत के घाट उतार दिया और जीजा पर भी गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

शिवाजी महाराज जयंती: मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जयंती पर श्रद्धांजलि

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस