,

बिहार: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में मिला फंदे से लटका शव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Congress leader Shakeel Ahmed Khan's son commits suicide

बिहार: कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय बेटे अयान खान ने आत्महत्या कर ली है। अयान का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह सामने आई, जब परिवार के लोगों ने कमरे में अयान को इस स्थिति में देखा।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

अयान, शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था और उनके परिवार में एक बेटी भी है। घटना के समय शकील अहमद खान बिहार से बाहर थे। वे पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र में विधायक आवास में रहते हैं।

इस दुखद घटना के बाद परिवार गहरे शोक में है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि शकील अहमद खान कदवा से एमएलए हैं और उनके बेटे का नेम अयान खान है। वे शकील अहमद खान के अकेले वारिस थे. उनकी एक बेटी है जो इंग्लैंड में कानून की पढ़ाई कर रही है। अयान 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और उसकी उम्र महज 17 साल थी। शकील अहमद खान अहमदाबाद में थे और ये खबर सुनने के बाद पटना के लिए रवाना हो चुके हैं।

शकील अहमद खान पहली बार 2015 में बिहार के कटिहार जिले के कदवा की विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जून 2023 में डॉ शकील अहमद खान को बिहार में कांग्रेस का विधान मंडल दल का नेता बनाया गया था। शकील अहमद खान का कद इस बात से समझा जा सकता है कि उनकी पहुंच सीधे सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक है। हाल में जब राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना आए थे थे तो उन्होंने अपने बेटे अयान खान को राहुल गांधी से मिलाया था।

ये भी पढ़िए : बिहार में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत

सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलटी, Jyotiraditya Scindia ने जताया संवेदना!

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की