BY: Yoganand Shrivastva
Marathon Event शहर में स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए आयोजित मैराथन दौड़ का समापन विवाद और हंगामे के साथ हुआ। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों और आयोजन समिति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और नाराज छात्रों ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उपद्रव के दौरान टेबल-कुर्सियां तोड़ी गईं और मंच के पास लगे पंडाल को भी नुकसान पहुंचाया गया। करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
3000 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में लिया हिस्सा
Marathon Event जानकारी के अनुसार, कैरियर पाथ समिति की ओर से शहर में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें करीब 3000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से हुई, जबकि प्रतियोगिता का समापन पंडित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद संग्रहालय पर किया गया। आयोजन के दौरान शुरुआत में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रहीं और प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण के दौरान बिगड़े हालात
Marathon Event कार्यक्रम के अंतिम चरण में जब विजेताओं को पुरस्कार देने की प्रक्रिया शुरू हुई, तभी छात्रों और आयोजन समिति के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद कुछ छात्र आक्रोशित हो गए और वहां रखी टेबल-कुर्सियों को पटकने लगे। कुछ छात्र मंच पर चढ़ गए और पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
अगली तारीख घोषित कर आयोजन समिति ने छोड़ा मंच
Marathon Event बढ़ते हंगामे को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने पुरस्कार वितरण की अगली तारीख घोषित की और मंच से हट गए। हालांकि, इसके बाद भी छात्रों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना था, उसका अंत अव्यवस्था और तोड़फोड़ के बीच हुआ।
Read this: MP Congress में वर्चस्व की लड़ाई, नेता पुत्रों पर आई, दिग्विजय का बयान, कमलनाथ का शक्ति प्रदर्शन ?


