,

Advocate Protection Act: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का हल्लाबोल, GPO पर जोरदार प्रदर्शन; विधानसभा घेराव का ऐलान

Advocate Protection Act

Advocate Protection Act मध्य प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन तेज हो गया है। इसी मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने GPO पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

GPO पर जुटे सैकड़ों अधिवक्ता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Advocate Protection Act अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कानून लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांग पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।

विधानसभा घेराव का ऐलान, कूच की तैयारी

Advocate Protection Act प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके तहत वकीलों ने विधानसभा की ओर कूच करने की तैयारी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों के इस ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। विधानसभा की ओर बढ़ रहे अधिवक्ताओं को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा से करीब आधा किलोमीटर पहले ही कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Read this: USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…