रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Dhirendra Shastri Controversy : भोपाल, भगवान कृष्ण पर बयान…और बयान के बाद बवाल.. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हैं… भगवान कृष्ण को लेकर कही गई बात पर विरोध शुरू हुआ… संत समाज ने नाराजगी जताई… विवाद बढ़ा तो धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने माफी भी मांग ली… लेकिन माफी के बाद भी मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा… अलग-अलग जगहों पर शिकायतें और FIR दर्ज कराने की मांग उठ रही है… मथुरा और अयोध्या के संतों के साथ-साथ जयपुर के ब्रह्मेश्वर मंदिर में भी संत-महात्माओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए हैं…
Dhirendra Shastri Controversy : घिर गये बाबा बागेश्वर धाम, माफीनामें के बाद भी FIR की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है और उनके कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग उठाई है… पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत दी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है…धीरेंद्र शास्त्री के गृह जिले छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर यादव महासभा और कलार समुदाय के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया, पुतले फूंके और कलेक्ट्रेट व एसपी को ज्ञापन सौंपकर उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की…
Dhirendra Shastri Controversy : जारी है एफआईआर दर्ज कराने का सिलसिला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने धीरेंद्र शास्त्री को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मानहानि को लेकर नोटिस जारी किया है… समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और ईश निंदा बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की…अब मामला सिर्फ बयान और माफी तक सीमित नहीं है…बल्कि कानूनी कार्रवाई की मांग भी तेज हो रही है।।।
Dhirendra Shastri Controversy : धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान का विरोध
नई दिल्ली (संसद मार्ग थाना)
• पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 3 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मुकदमा दर्ज करने और शिकायत दी।
मध्य प्रदेश (छतरपुर)
• धीरेंद्र शास्त्री के गृह जिले छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर यादव महासभा और कलार समुदाय के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया, पुतले फूंके और कलेक्ट्रेट व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश (मथुरा)
• भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन के संत समाज व कृष्ण भक्तों ने इस बयान का कड़ा विरोध किया, वहां भी कानूनी कार्रवाई व एफआईआर की मांग की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ खंडपीठ)
• हाईकोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने धीरेंद्र शास्त्री को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मानहानि को लेकर नोटिस जारी किया है।
उज्जैन में आजाद समाज पार्टी प्रदर्शन
• उज्जैन के टॉवर चौक पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव के नेतृत्व में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
दामोदर यादव ने दी चेतावनी
• दामोदर यादव ने चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो 15 नवंबर को 1000 गाड़ियों के साथ बागेश्वर धाम कूच किया जाएगा।
संतों ने की बयान की कड़ी निंदा
• महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि और साध्वी हर्षानंद गिरि समेत अन्य संतों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की।


