Rameshwar Sharma : भोपाल, दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने और इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए जाने के मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी तय करने के बजाय कांग्रेस अपने ही जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और विधायकों को निशाना बना रही है। रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब डंडे और राजनीतिक भय के दम पर कार्यकर्ताओं से काम कराना चाहती है, जबकि पार्टी का कार्यकर्ता मानसिक और वैचारिक रूप से टूट चुका है।
Rameshwar Sharma : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की दिल्ली रैली को लेकर साधा निशाना
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस की दिल्ली में बहुत बड़ी रैली करने की योजना थी, लेकिन बहुत बुरी तरह से वह फ्लॉप हुई है। इसलिए कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों को, पदाधिकारियों को, नेताओं को, एमएलए सबको टारगेट में लेकर उनको नोटिस पकड़ा दिया है।
Rameshwar Sharma : इसका मतलब कांग्रेस अब डंडे के बल पर, राजनीतिक भय दिखाकर उनसे काम कराना चाहती है। जबकि कांग्रेस का वर्कर मन से, मानसिकता से और कर्म और व्यवहार से पूरी तरह से टूट चुका है। क्योंकि वह कांग्रेस के नेताओं की देशद्रोही हरकतों के कारण, कांग्रेस के नेताओं को संविधान विरोधी वक्तव्यों के कारण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दूसरों वरिष्ठों के माँ-बापों के प्रति असम्मान के कारण, अब कांग्रेस के आम नेता को लगने लगा कि यह कांग्रेस न तो अब रामराज्य का सपना लेकर चल रही है, न संविधान के सपना लेकर चल रही है।
यह कांग्रेस केवल अपने पप्पू को एस्टैब्लिश करने के लिए और उसमें भी पाकिस्तान और चीन का तड़का लगाने के लिए हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर हमला कर रही है।
ये भी जानिए : Sanitation Workers Strike : एमपी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, 4 बड़ी मांगें पूरी न होने से नाराज सफाई कर्मी


