,

Strait of Hormuz Shipping Exemption: भारत समेत चार देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की छूट, ईरान ने लिया बड़ा फैसला

Strait of Hormuz Shipping Exemption

BY: Yoganand Shrivastva

Strait of Hormuz Shipping Exemption स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर ईरान ने बड़ा फैसला लिया है। ईरान ने भारत समेत चार देशों के वाणिज्यिक जहाजों को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने पर लागू प्रतिबंधों से छूट देने का निर्णय लिया है। भारत के अलावा चीन, इराक और कतर के जहाजों को भी यह राहत दी गई है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने इसकी जानकारी दी।

भारत, चीन, इराक और कतर को मिली छूट

Strait of Hormuz Shipping Exemption ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) को दिए साक्षात्कार में अमीर हयात-मोगद्दम ने बताया कि भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही से जुड़ी पाबंदियों से छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन देशों के जहाज इस समुद्री मार्ग से आसानी से गुजर रहे हैं और अमेरिकी पक्ष भी उन्हें नहीं रोक रहा है।

भारत से दवाओं के आयात को आसान बनाने का उद्देश्य

Strait of Hormuz Shipping Exemption अमीर हयात-मोगद्दम के मुताबिक, इन देशों को दी गई छूट के पीछे ईरान की कूटनीतिक और आर्थिक जरूरतें हैं। भारतीय जहाजों को राहत देने का उद्देश्य भारत से दवाओं के आयात को आसान बनाना है। वहीं, चीन के जहाजों को छूट देने के पीछे बीजिंग का राजनीतिक समर्थन हासिल करना एक प्रमुख वजह बताई गई है।

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Strait of Hormuz Shipping Exemption स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में भारत सहित चार देशों के जहाजों को आवाजाही में छूट देने के ईरान के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे इन देशों के साथ समुद्री व्यापार और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर राहत मिलने की संभावना है।

Read this: जयशंकर-लावरोव की मुलाकात में Russia- Ukraine युद्ध पर चर्चा, रूसी सेना में फंसे भारतीयों की वापसी पर भारत ने दिया बड़ा अपडेट

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…