Report: Vandna Rawat
Yogi Adityanath Festival Security आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली के दौरान सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
बाजारों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी। बाजारों में चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी रखने और प्रमुख मंदिरों तथा संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
Yogi Adityanath Festival Security त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
पटाखों की बिक्री और अग्निशमन व्यवस्था पर जोर
Yogi Adityanath Festival Security पटाखों की बिक्री केवल खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही सुनिश्चित करने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
बिजली, पानी और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान प्रदेशभर में निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोगों को त्योहारों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
किसानों और राशन उपभोक्ताओं के हितों पर भी सख्ती
मुख्यमंत्री ने खाद की कालाबाजारी और धान खरीद में लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को परेशानी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राशन वितरण में घटतौली करने वालों पर नजीर बनने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को त्योहार से पहले मानदेय उपलब्ध कराने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सभी त्योहार खुशियों, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने चाहिए। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


