रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
UP BJP : लखनऊ, अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने यूपी में चुनावी शंखनाद करते हुए कार्यसमिति की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया कई सारे टिप्स दिए। सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दरअसल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बज चुका है।
बीजेपी सपा और कांग्रेस के साथ ही तमाम दलों ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी में चुनावी शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चलना है और संगठन की ताकत बूथ स्तर तक दिखाई देनी चाहिए।

UP BJP : UP में अमित शाह, विपक्ष को मात ?
इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी अंगद का पैर है, जिसे सपा-कांग्रेस हिला नहीं सकतीं। उन्होंने 2027 में लगातार चौथी बार बीजेपी सरकार बनने का दावा भी किया। शाह ने अयोध्या में 1990 की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में यूसीसी लागू हो चुका है और उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनते ही इसे यहाँ भी लागू किया जाएगा।
UP BJP अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता- शाह
UP BJP : उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि अगले 30 साल तक उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं आने वाली है। तो वहीं अमित शाह के बयान पर समाजवादी नेताओं ने पलटवार किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हार-जीत भाषणों से तय नहीं होती, बल्कि जनता अपने मतदान से फैसला करती है। उनहोंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता बीजेपी को जवाब देगी।वहीं समाजवादी पार्टी नेताओं ने भी बीजेपी और अमित शाह के बयानों पर पलटवार किया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यूपी में 2027 की बिसात बिछ गई है। और विधानसभा चुनाव को लेकर सभी की अपनी अपनी तैयारियां हैं।
UP BJP : यूपी में शाह का दांव, अंगद का पांव
• लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह ने मिशन-2027 का रोडमैप सामने रखा।
• योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता और करीब 2,850 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
• अमित शाह ने कहा- उत्तर प्रदेश में बीजेपी अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
• अमित शाह ने यूपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनाने का किया दावा।
UP BJP : • अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष को चुनौती दी।
• कार्यकर्ताओं से अर्जुन की तरह मछली की आंख यानी चुनावी लक्ष्य पर ध्यान रखने की अपील की।
• बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।
• कार्यकर्ताओं से आपसी नाराजगी भुलाकर एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।
• अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर गोलीबारी की घटना का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
• शाह ने बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य रखा और यूपी में UCC लागू करने की बात भी कही।
• शाह के बयानों पर समाजवादी नेताओं ने पलटवार किया, जिससे प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए।
ये भी जानिए : RK Sinha के निधन पर स्वामी चक्रपाणि ने जताया शोक, बोले- राष्ट्र और सनातन समाज की अपूरणीय क्षति


