,

Jalaun Police Encounter: जालौन में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: अफजाल अहमद

Jalaun Police Encounter जालौन में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद खां के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बस में महिला से नकदी और जेवरात चोरी का आरोप

Jalaun Police Encounter पुलिस के मुताबिक, आजाद खां ने करीब दो महीने पहले बस में बैठी एक महिला का बैग चोरी कर लिया था। बैग में नकदी और जेवरात होने की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद

Jalaun Police Encounter मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 9,500 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। आजाद खां औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

गैंगस्टर एक्ट समेत 16 मुकदमे दर्ज

Jalaun Police Encounter पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह औरैया जिले में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में भी वांछित था। यह मुठभेड़ जालौन कोतवाली क्षेत्र में जालौन-कोंच रोड स्थित डीडी मेमोरियल स्कूल के पास हुई।

Read this: ऑपरेशन सिंदूर पर Rajnath Singh का बड़ा बयान, ASEAN देशों को आतंकवाद से लड़ने का अनुभव साझा करने की पेशकश

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…