Report: Santosh Saravgee
Bhitarwar Illegal Liquor Seized ग्वालियर जिले में जहरीली एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने भितरवार में बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेश तथा आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 4 स्थित नर्सरी के पास से बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।
महिला के कब्जे से मिली 57.6 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा
Bhitarwar Illegal Liquor Seized मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने भितरवार क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रेशमा कंजर, पत्नी राजकुमार कंजर के अधिपत्य से प्लास्टिक की तीन बोरियों में रखी कुल 57.6 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। बरामद मदिरा का अनुमानित मूल्य करीब 15 हजार रुपये बताया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Bhitarwar Illegal Liquor Seized आबकारी विभाग ने आरोपी महिला रेशमा कंजर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 49-क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने जब्त मदिरा को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग ने कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत
Bhitarwar Illegal Liquor Seized यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन तथा डबरा-भितरवार प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


