,

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mayaganj Hospital

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए 23 वर्षीय घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

सीढ़ी से गिरकर घायल हुआ था युवक

Mayaganj Hospital मृतक की पहचान झारखंड के मिर्जाचौकी निवासी मिथिलेश पासवान (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद युवक को तत्काल उपचार नहीं मिल सका। परिजन उसे लेकर एक विभाग से दूसरे विभाग तक भटकते रहे। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Mayaganj Hospital मृतक के भाई छट्टू पासवान ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी के बाहर करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर ने दूसरे विभाग में जाने को कहा। वहां पहुंचने पर भी इलाज नहीं किया गया और उन्हें दूसरे विभाग में भेज दिया गया।

Mayaganj Hospital परिजनों का कहना है कि कई घंटे तक उन्हें अलग-अलग विभागों में भेजा जाता रहा, लेकिन युवक की जरूरी जांच या उपचार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो समय पर इंजेक्शन लगाया गया और न ही उनकी बात गंभीरता से सुनी गई। भाई ने यह भी दावा किया कि शिकायत करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई।

मौत के बाद अस्पताल में मचा हंगामा

Mayaganj Hospital युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। सूचना मिलने पर मायागंज अस्पताल की बरारी पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं।

Read this: Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल समेत पांच गिरफ्तार; 70 किलो पीतल बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल