,

School Infrastructure: स्कूलों की अव्यवस्था पर CM योगी सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही; छात्रों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

School Infrastructure

BY: Yoganand Shrivastva

School Infrastructure उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

कई जिलों में छात्रों के प्रदर्शन से सरकार सख्त

School Infrastructure लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में Students Protest के मामलों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों को आंदोलन करने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शिकायतों की जानकारी लेकर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

School Management पर निगरानी के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी

School Infrastructure शिक्षण संस्थानों की समस्याओं की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को Nodal Officers की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी जिलों में स्कूलों से जुड़ी शिकायतों और उनके समाधान की प्रगति पर नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी।

सफाई, जलभराव और सुविधाओं पर विशेष अभियान

School Infrastructure मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में School Infrastructure सुधारने के निर्देश दिए हैं। बारिश के दौरान स्कूलों में जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाकर अभियान चलाने को कहा गया है। स्कूल किचन, बिजली उपकरण, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच कर कमियों को दूर किया जाएगा।

इसके साथ ही छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को किताबें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए मिलने वाली राशि समय पर उनके अभिभावकों के खातों तक पहुंचाने और उसका सही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Read this: Dabra to Tirupati Padayatra: डबरा से तिरुपति तक 2000 KM पदयात्रा पर निकले शिवम रोहिरा, दिया ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ का संदेश