,

Dabra to Tirupati Padayatra: डबरा से तिरुपति तक 2000 KM पदयात्रा पर निकले शिवम रोहिरा, दिया ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ का संदेश

Dabra to Tirupati Padayatra

Report: Santosh Saravgee

Dabra to Tirupati Padayatra मध्यप्रदेश के डबरा से गहोई समाज के युवा शिवम रोहिरा ने तिरुपति बालाजी तक लगभग 2000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन करना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। शिवम ने अपनी यात्रा को “एक व्यक्ति, एक वृक्ष” अभियान से जोड़ा है।

गांव-गांव पहुंचाकर देंगे हरियाली और जल संरक्षण का संदेश

Dabra to Tirupati Padayatra शिवम रोहिरा का कहना है कि जैसे आस्था लोगों को जोड़ती है, वैसे ही पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न गांवों और शहरों में पहुंचकर लोगों को पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका मानना है कि आज पेड़ लगाना भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

समाज ने किया सम्मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Dabra to Tirupati Padayatra शिवम की इस पहल का गहोई समाज और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पदयात्रा की शुरुआत के अवसर पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया, तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और नारियल भेंट किया। समाज के पूर्व अध्यक्ष सोनू डेंगरे ने कहा कि धार्मिक यात्रा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम है। कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चले और पौधारोपण के लिए उन्हें एक पौधा भेंट कर यात्रा को हरियाली का संदेश देने वाला अभियान बताया।

Read this: Aaj ka Mausam: मानसून का कहर बढ़ाएगा मुश्किलें, 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही