,

Har Ghar Tiranga Campaign Agra: हर घर तिरंगा अभियान: आगरा मेट्रो सुरक्षा कर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Har Ghar Tiranga Campaign Agra

Report: Farhan khan

Har Ghar Tiranga Campaign Agra स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत आगरा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आगरा मेट्रो सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा में स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

90 अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली यात्रा की कमान

Har Ghar Tiranga Campaign Agra तिरंगा यात्रा का आयोजन निरीक्षक सुशांत गौर और निरीक्षक राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। आगरा मेट्रो सुरक्षा में तैनात करीब 90 अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा

Har Ghar Tiranga Campaign Agra यात्रा की शुरुआत ताजमहल मेट्रो स्टेशन से हुई। इसके बाद यह सर्किट हाउस, फूल सैय्यद चौराहा, मॉल रोड, बाबू जगजीवन राम पार्क, पुलिस मॉडर्न स्कूल, 15वीं वाहिनी पीएसी, शहीद मुंशी लालाराम लाइन मार्ग और आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक कार्यालय होते हुए पुरानी मंडी चौराहे तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः ताजमहल मेट्रो स्टेशन लौटकर संपन्न हुई।

लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में अमर शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति के गीत और नारे लगाए गए। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने आगरा शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल और अधिक मजबूत कर दिया।

Read this: Ambala Police Attack : अंबाला कैंट में हाईवे खुलवाने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 6-7 जवान घायल

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे

BJP Reaction: राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- “56 की उम्र में भी बचपना नहीं गया”

BJP Reaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए