,

Jamtara Athlete: जेवलिन थ्रो में जामताड़ा की सविता मुर्मू का शानदार प्रदर्शन, अंडर-20 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara Athlete

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara Athlete हजारीबाग के करजन स्टेडियम में आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता-2026 में जामताड़ा की एथलीट सविता मुर्मू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सविता ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

Jamtara Athlete जिले में खुशी की लहर, खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा

सविता की इस उपलब्धि से जामताड़ा जिले में खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता को जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं का प्रमाण बताया है।

Jamtara Athlete कोच और एथलेटिक्स संघ ने दी बधाई

जामताड़ा जिला एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव सरोज यादव ने सविता मुर्मू को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है। उन्होंने कोच छोटेलाल के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि सविता आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन क्षेत्र में खेलों के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

Read this: Jagadguru Swami Chakrapani: लंदन की संत संसद में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने दिया ‘6 नकार’ का वैश्विक संदेश

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत

‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल-प्र‍ीति जिंटा, CM Yogi से की मुलाकात

CM Yogi: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी