,

Kulgam Terror Attack : कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 युवकों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kulgam Terror Attack chhattisgarh-hindu-migrant

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर घाटी में गैर-स्थानीय कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आतंकियों ने एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो हिंदू मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के निवासी थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Kulgam Terror Attack : अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कुलगाम से लगभग 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में रात करीब 8:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनने की जानकारी दी है। घटना के समय भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने विशेष रूप से इन दो मजदूरों को अलग कर गोली चलाई।

Kulgam Terror Attack : नाम पूछकर मजदूरों को बनाया गया निशाना

Kulgam Terror Attack : मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Kulgam Terror Attack : हमले के बाद पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। लगभग दो किलोमीटर के दायरे को सील कर तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल जारी रही।

Kulgam Terror Attack : सूत्रों के मुताबिक, दो आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जांच एजेंसियां इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की संलिप्तता की आशंका जता रही हैं। यह संगठन पहले भी गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों को निशाना बनाता रहा है।

प्रारंभिक जांच में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मोहम्मद लतीफ नामक संदिग्ध की गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं, जिसके पिछले वर्ष TRF से जुड़ने की जानकारी सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित 6 लाख रुपये की सहायता के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

जांच के दौरान भट्ठे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर के ईंट-भट्ठों पर हुए हमलों के बाद प्रशासन ने ऐसे स्थलों पर निगरानी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 20 से अधिक ईंट-भट्ठे संचालित हैं।

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उपराज्यपाल ने सभी जिलाधिकारियों (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को निर्देश दिया कि वे जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SoPs) की व्यापक समीक्षा करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नियोक्ता (Employers) यह सुनिश्चित करें कि अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आने वाले सभी श्रमिकों को बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उनका पूरा विवरण स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के पास पंजीकृत हो।

बैठक में उपराज्यपाल ने कहा,

“हमें आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए सटीक, प्रभावी और उच्च-प्रभाव वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज करना होगा।”

उन्होंने अधिकारियों को कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने तथा शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जारी श्री अमरनाथजी यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और पूरे सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि हाल ही में अनंतनाग में भी आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला किया था, जिसमें अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए थे। इसके बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

हर वर्ष लाखों प्रवासी मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। ये मजदूर निर्माण कार्य, ईंट-भट्ठों, सड़क परियोजनाओं, बागवानी, कृषि और पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। कुलगाम की यह घटना प्रवासी कामगारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


ये भी जानिए : Kamal Kaloi Guinness World Record: भारतीय योग शिक्षक ने एक सांस में 86 अंडरवॉटर पुश-अप्स कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा