Report: Vijay Ahirwar
Major news from Guna मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से बर्बरता और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) और कई पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
Major news from Guna पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने एक परिचित के साथ गुरुवार शाम टेकरी सरकार दर्शन के लिए गई थी। वापस लौटते समय एबी रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन और बाइक छीन ली तथा उन्हें जबरन सड़क किनारे जंगल की ओर ले गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ गंभीर बर्बरता की। शोर सुनकर कुछ राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।
Major news from Guna मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



