,

Bastar Vision: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Bastar Vision

Bastar Vision मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव में प्रस्तावित ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों को उर्वरक उपलब्धता के साथ रोजगार और औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

Bastar Vision: 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए मांगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि स्थायी बिजली आपूर्ति से शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।

Bastar Vision: बस्तर में विकास की नई तस्वीर, आयुर्वेद संस्थान की भी मांग

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के समक्ष ‘बस्तर विजन’ का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसी योजनाओं के माध्यम से 5,542 गांवों के लगभग 39 लाख लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Read this: Ethanol Blending: इथेनॉल ब्लेंडिंग से सस्ता रहा पेट्रोल, संसद में सरकार ने बताया पूरा गणित

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना