Dindori Theft Case: डिंडौरी में बेखौफ चोरों का आतंक, किराना दुकान से लाखों का माल पार, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dindori Theft Case

रिपोर्टर –मोहम्मद रफी खान

Dindori Theft Case जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कनई सांगवा तिराहा का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक थोक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Dindori Theft Case पान मसाला, नकदी और मोबाइल पर किया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात दुकान के पीछे का ताला और कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का राजश्री पान मसाला, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई डिजिटल सबूत न बच सके।

सुबह जब दुकान संचालक हिमांशु सतनामी दुकान पहुंचे तो पीछे का शटर टूटा हुआ देखकर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। प्रारंभिक आकलन में करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात सामने आई है। हालांकि स्टॉक की पूरी जांच के बाद नुकसान की वास्तविक राशि और बढ़ सकती है।

Dindori Theft Case CCTV फुटेज और फुटप्रिंट के सहारे जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक फुटेज में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मौके से कुछ फुटप्रिंट भी मिले हैं, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Dindori Theft Case व्यापारियों में बढ़ी चिंता

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय के इतने नजदीक स्थित क्षेत्र में भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Read this: Commonwealth Games 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य; पीएम मोदी ने दी बधाई

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं.. 1. चलती ट्रेन से कटकर

MP: TOP 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरेंं... 1. भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों

Sasaram News: सासाराम में BSAP जवान की गोली लगने से मौत, पुलिस बैरक में हुई घटना

Report: Avinash Shrivastva Sasaram News बिहार के रोहतास जिले के करबंदिया थाना

Political Crisis Bangladesh: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

Political Crisis Bangladesh बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने निर्धारित कार्यकाल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा: टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Pradesh Accident हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग