संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल
Hanuman Ji Image in Peepal Tree जिले के ग्राम पंचायत जतवार का पुरा में एक पीपल का पेड़ इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि पेड़ की जड़ों में बनी आकृति हनुमान जी के स्वरूप जैसी दिखाई दे रही है। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
Hanuman Ji Image in Peepal Tree पूजा-अर्चना और श्रद्धा का बना केंद्र
श्रद्धालुओं ने मौके पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, हनुमान जी का श्रृंगार किया और प्रसाद अर्पित किया। दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए यहां श्रद्धापूर्वक पूजा कर रहे हैं।
Hanuman Ji Image in Peepal Tree आस्था और चमत्कार की चर्चा दूर-दूर तक
ग्रामीण इस घटना को ईश्वरीय संकेत और चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। वहीं यह स्थल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि ऐसी आकृतियों को लेकर अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की आस्था के चलते यह स्थान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है।





