PM Modi 12 Years : पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, सीएम डॉ. यादव बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए प्रधानमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi 12 Years

PM Modi 12 Years प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावुक संदेश साझा किया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल के ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए सीएम ने कहा कि देशवासियों ने 12 साल पहले नरेंद्र मोदी को ‘प्रधानमंत्री’ के रूप में चुना था, लेकिन उन्होंने खुद को हमेशा एक ‘प्रधानसेवक’ मानकर देश की सेवा की है। आज उनका यही ‘राष्ट्रधर्म’ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे ले जा रहा है।

PM Modi 12 Years लोक-कल्याण और महिला सशक्तिकरण के नए आयाम

PM Modi 12 Years मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ नागरिकों की सेवा को ही सर्वोपरि माना है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सरकार ने समाज के हर तबके—विशेषकर गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लाया है। उन्होंने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को समाज में सम्मान और सुरक्षा की गारंटी दी। इसके अलावा, कोरोना काल के संकट में मुफ्त राशन और देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाकर न केवल भारत की रक्षा की, बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से दुनिया के अन्य देशों की भी मदद की।

PM Modi 12 Years अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला अधिकार और सम्मान

डॉ. यादव ने रेखांकित किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के केंद्र में हमेशा मानवीय संवेदनाएं रही हैं। यही वजह है कि आज समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को भी आत्मनिर्भरता और सम्मान का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, जिससे हर नागरिक की आकांक्षाएं और सपने सच हो रहे हैं। यह युगांतरकारी परिवर्तन प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और नेक नीयत का ही परिणाम है।

PM Modi 12 Years गरीब कल्याण योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

मुख्यमंत्री ने अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए बताया कि बीते 12 वर्षों में सरकार के ठोस प्रयासों के कारण देश के लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आने में सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन को सुगम बनाया है। डिजिटल इंडिया और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और हितग्राहियों को उनका हक सीधे बैंक खातों में मिल रहा है। सीएम ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी के बल पर वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।

Read this: Temple Theft : रींगस में संतोषी माता मंदिर को बनाया निशाना, चांदी के छत्र और पूजा सामग्री चोरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं.. 1. चलती ट्रेन से कटकर