,

Attempt to Murder Case: ऑपरेशन बाज के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Attempt to Murder Case

Attempt to Murder Case: चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी भेजे गए जेल

Attempt to Murder Case: मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा तेली में हुए चाकूबाजी और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई है।

Attempt to Murder Case: पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Attempt to Murder Case: चार नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

Attempt to Murder Case: पुलिस जांच के दौरान घटना में संलिप्त चार नाबालिगों की भी पहचान की गई। कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।

READ ALSO: Water Service Camp : भीषण गर्मी में श्याम भक्तों को मिलेगी राहत, रींगस रेलवे स्टेशन पर ‘ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर’ का हुआ शुभारंभ

मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि, आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…