,

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : रिजल्ट की चिंता परफॉर्मेंस को खराब करती है, प्रोसेस पर ध्यान दें विद्यार्थी, श्री मनोज श्रीवास्तव

- Advertisement -
Ad imageAd image

कायस्थम प्रतिभा सम्मान समारोह में 10 वीं, 12वीं के 90% से अधिक प्राप्तांक वाले चित्रांश विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Kayastham Pratibha Samman Samaroh

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था ‘कायस्थम मध्य प्रदेश’ द्वारा भोपाल के दुष्यंत संग्रहालय में एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले 50 मेधावी चित्रांश विद्यार्थियों को ‘कायस्थम प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में 12वीं बोर्ड के 15 और 10वीं बोर्ड के 35 विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व विचारक श्री महेश श्रीवास्तव ने की। दोनों अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : रिजल्ट नहीं, प्रोसेस पर फोकस करना जीवन में सफलता की कुंजी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मनोज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को जीवन का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों को केवल रिजल्ट पर ही नहीं, बल्कि अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि रिजल्ट की चिंता परफॉर्मेंस को खराब करती है। जब तक आप प्रोसेस (प्रक्रिया) पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आप जीवन में सफल नहीं हो सकते।” उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी खेलते समय केवल अपने खेल की प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं, इस बात की चिंता नहीं करते कि उनका शतक पूरा होगा या नहीं। श्री श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सिस्टम और सही तैयारी के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : सोशल मीडिया के दौर में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत

श्री मनोज श्रीवास्तव ने एक सर्वे का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की कि आजकल कुछ बच्चे मात्र 1 घंटे पढ़ाई करते हैं और अपना 99% समय सोशल मीडिया, रील बनाने और व्यर्थ के कार्यों में गंवा देते हैं, जो कि बेहद नुकसानदेह है। उन्होंने बच्चों से अपना पूरा ध्यान केवल अध्ययन और ज्वलंत विषयों पर केंद्रित करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रेरणा लेकर, उनकी नित्य आराधना करने और देश का बेहतर नागरिक बनने का संदेश दिया।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपरा को न भूलें विद्यार्थी : श्री महेश श्रीवास्तव

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का खून-पसीना होता है। जीवन भर माता-पिता की सेवा करके ही छात्र अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, *”विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपरा को कभी न भूलें। वे दिव्य धर्म और सनातन संस्कृति के संवाहक बनें।” उन्होंने आगे कहा कि जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारा उद्देश्य भी सही होना चाहिए। सच्चे मन से की गई मेहनत का परिणाम हमेशा बेहतर होता है।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : बुके की जगह ‘कलम’ देकर हुआ मेधावियों का अनोखा स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से हुई। श्रीमती रत्ना खरे और श्रीमती कविता सक्सेना ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कायस्थम संस्था के अध्यक्ष श्री प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का यह पहला कार्यक्रम था, जिसे अब हर साल बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आगामी योजनाओं जैसे बुक बैंक की स्थापना, निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह, करियर काउंसलिंग और स्वास्थ्य शिविरों के बारे में भी जानकारी दी। इस समारोह में कायस्थम ने पर्यावरण और ज्ञान का संदेश देते हुए बच्चों का स्वागत बुके के स्थान पर ‘कलम’ (Pen) भेंट कर किया।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : दिवंगत परिजनों की स्मृति में मिली विशेष प्रोत्साहन राशि

समारोह में कायस्थ समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 विद्यार्थियों को नगद प्रोत्साहन राशि और विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किए :

दिया सक्सेना (99.2%, 10वीं) एवं आराध्या खरे (98.2%, 12वीं – जम्मू) : इन्हें स्व. श्री हरिशंकर श्रीवास्तव और स्व. डॉ. जे. एन. खरे की स्मृति में श्री राकेश खरे द्वारा ₹3100-3100 की राशि दी गई।

अदिति श्रीवास्तव (97%, 12वीं) एवं आकाँश सक्सेना (99%, 10वीं) : इन्हें स्व. श्री शिवप्रकाश सिन्हा की स्मृति में श्री तुमुल सिन्हा द्वारा ₹2500-2500 की राशि दी गई।

कु. अनिका सक्सेना (99%, 10वीं) : इन्हें स्व. सुषमा देवी सक्सेना की स्मृति में डॉ. राजेश सक्सेना द्वारा ₹2500 की राशि प्रदान की गई।

कु. नम्रता सक्सेना, कु. एशिता श्रीवास्तव (10वीं) एवं कु. दिवा श्रीवास्तव, अनुवंश सक्सेना (12वीं) : इन्हें स्व. श्रीमती दुर्गावती श्रीवास्तव की याद में वैज्ञानिक अधिकारी भूपेंद्र भूषण श्रीवास्तव की ओर से ₹1100-1100 की नगद राशि दी गई।

सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राएं : इन्हें स्व. श्री राम कृपाल श्रीवास्तव की स्मृति में श्री पराग श्रीवास्तव द्वारा ₹2500-2500 की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।

Kayastham Pratibha Samman Samaroh : मध्य प्रदेश के कई शहरों से जुटे अभिभावक और गणमान्य नागरिक

इस भव्य सम्मान समारोह में केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर, छतरपुर, दमोह, विदिशा और गंजबासोदा जैसे कई शहरों से अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम में करियर काउंसलर श्री अभिषेक खरे और ब्लू नोवा टेक्नोलॉजी के श्री निखिल श्रीवास्तव ने भी प्रेरक विचार रखे। अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री मुकुल अस्थाना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव रश्मि सक्सेना, सचिव आलोक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अजय भटनागर सहित कायस्थम कार्यकारिणी के तमाम सदस्य और चित्रांश बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए