,

Jewelry Robbery Murder: पेंड्रा में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के बाद फरार हुए बदमाश

Jewelry Robbery Murder

Jewelry Robbery Murder: कोटमी गांव के बाजार में वारदात से फैली दहशत, इलाज के दौरान व्यापारी की मौत

Jewelry Robbery Murder: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पेंड्रा के कोटमी गांव के भरे बाजार में बदमाशों ने सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और ज्वेलरी लूटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

Jewelry Robbery Murder: व्यापारियों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

घटना के बाद व्यापारियों और आम लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बीती रात परिजनों और व्यापारिक संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारिक संगठनों ने गौरेला-पेंड्रा बंद का ऐलान भी किया है।

परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल पूरे जिले में आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी तेज कर दी गई है। इस दिनदहाड़े हुई वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read also: E-Cycles : सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट के दौर में EV सबसे बेहतर विकल्प

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना