,

लिवइन का खौफनाक सच: प्रेमी ने हत्या कर 10 महीने फ्रिज में रखी डेड बॉडी.. जाने पूरा मामला

लिवइन पार्टनर पर आरोप, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

देवास: शुक्रवार दोपहर एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिली है। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर शव को फ्रिज से बरामद किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई । मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया थाए इसमें एक फ्रिज भी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया गया कि महिला की हत्या लिवइन पार्टनर ने की थी। जुलाई में हत्या के बाद शव को फ्रिज में रख दिया था। वह शादी का दबाव बना रही थी इसलिए आरोपी ने उसे मार डाला।

मृतका जिसे 10 महीने फ्रिज में बंद रखा
पुराने किराएदार ने दो कमरे खाली नहीं किए

जानकारी के मुताबिक अभी बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ इस किराए के मकान में रहते हैं। वो पिछले 4 महीने से यहां रहे हैं। मकान का किराया 7 हजार है। इसके पहले यहां दूसरे दंपती रहते थे। उस परिवार ने मकान छोड़ने के बाद भी दो कमरे खाली नहीं किए थे। जिसमें एक मास्टर बेडरूम और एक स्टडी रूम शामिल था। इन दो कमरों में से ही एक में फ्रिज रखा था जिसमें महिला का शव मिला है। मकान की खिड़की से फ्रिज दिखाई देता था, जो चालू हालत में मिला है। शुक्रवार को किराएदार बलवीर सिंह ने फ्रिज वाले कमरे का ताला तोड़कर देखा तब इसका खुलासा हुआ।

आरोपी को कोर्ट में ले जारी पुलिस

पड़ोसी बोले, पहले यहां एक कपल रहता था

पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में पहले एक कपल रहते थे, उनमें कभी विवाद होते नहीं देखा गया। महिला इस मकान में साड़ी और चुड़ी बेचने का कार्य करती थी। और इस पूरे मामले में महज कुछ ही घंटों में देवास पुलिस ने इस पूरे मामले का बड़ा खुलासा भी कर दीया, आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बताया जा रहा है कि यह दोनों मृतिका और आरोपी लिव इन रिलेशनशिप में थे, मृतिका शादी की इच्छा जता रही थी, उसी के चलते संजय ने अपने एक और साथी विनोद दवे के साथ मिलकर गला घोंटकर कर हत्या करदी थी, बताया जा रहा है कि ये हत्या मार्च 2024 में की थी, करीब 10 माह से शव फ्रिज में रखा था । फिलहाल आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि विनोद राजस्थान जेल में है ।

GWALIOR: पुरानी विवाद के कारण युवक के साथ मारपीट यह भी पढ़े

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…