,

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image
Guna

रिपोर्ट: विजय अहिरवार

Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र में न्याय के लिए भटक रही एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की, जिससे मानसिक रूप से टूटकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।

Guna मां से मिलवाने के बहाने ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की है। ग्राम सोनखरा निवासी युवती को गांव का ही एक युवक उसकी मां से मिलवाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया था। आरोप है कि वह युवक उसे जंगल की ओर ले गया, जहाँ तीन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी उसे लहूलुहान और गंभीर अवस्था में शिवपुरी अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए।

Guna पुलिस की ‘बेरुखी’ ने पीड़िता को किया मजबूर

पीड़ित परिवार का दावा है कि घटना की जानकारी मिलते ही वे बमोरी थाने पहुँचे थे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझने के बजाय शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करते रहे। पुलिस की इसी उदासीनता और समाज में लोकलाज के डर से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Guna मामला गरमाया तो सक्रिय हुई पुलिस

युवती द्वारा जहर खाने की खबर फैलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तूल पकड़ता देख बमोरी थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।

Read this: Bhopal: खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, CM डॉ. यादव ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के