रिपोर्टर : शमशेर मलिक
Moradabad नरेंद्रपुर गांव निवासी शिवम की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर से काम पर जाने के लिए निकले युवक का शव गांव के ही एक बगीचे में मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
Moradabad काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था शिवम
मृतक शिवम उत्तराखंड के महुआखेड़ा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था और अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ था। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से फैक्ट्री जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन शाम होते-होते उसकी मौत की खबर घर पहुँची, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।
Moradabad खेत में काम कर रहे किसान ने देखा शव, मचा हड़कंप
शाम के समय जब एक स्थानीय किसान अपने खेत में जुताई कर रहा था, तब उसकी नजर आम के पेड़ से लटके शिवम के शव पर पड़ी। किसान के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण और बदहवास परिजन मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
Moradabad सात बहनों का इकलौता सहारा था मृतक; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी सात बहनें हैं। घर के इकलौते भाई की इस तरह मौत हो जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, फिलहाल हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
Read this: Sirsa: शादी का वीडियो बना रहे युवक को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, मौत





