,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान किशोर कुमार के रूप में हुई है, जिनके अपहरण की शिकायत पहले ही नाथनगर थाना में दर्ज कराई गई थी।

Murder Investigation: बरारी पुल घाट के पास नदी किनारे मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, किशोर कुमार 20 अप्रैल को करीब 3:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन दिया था। मामला तब गंभीर हो गया जब बरारी पुल घाट के समीप नदी किनारे से उनका शव बरामद किया गया।

Murder Investigation: डीएसपी ने परिजनों से की पूछताछ, जमीन विवाद और धमकी का मामला आया सामने

Murder Investigation: बरारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, रात करीब साढ़े नौ बजे डीएसपी टू राकेश कुमार मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। नाथनगर पुलिस ने भी शव की पहचान किशोर कुमार के रूप में पुष्टि कर दी है।

मृतक की पत्नी निधि कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का जमीन बिक्री को लेकर कहलगांव थाना क्षेत्र के पदमपुर वार्ड-02 निवासी कोला दास और शिवम कुमार गुप्ता के साथ विवाद चल रहा था। जमीन के सौदे में दिए गए एक चेक के बाउंस होने के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।

परिजनों का कहना है कि संबंधित लोगों द्वारा लगातार फोन कर धमकी दी जा रही थी। इस आधार पर मृतक की पत्नी ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद के कारण ही उनके पति का अपहरण कर हत्या की गई है।

read also: Illegal Hunting : बलरामपुर में अवैध शिकार का खुलासा,गिलहरी और पक्षी का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बरारी क्षेत्र में मिला शव किशोर कुमार का ही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना