Shivpuri करैरा में भारी तनाव: विधायक प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, IPS अधिकारी को दी धमकी— ‘SDOP के डैडी का नहीं है करैरा’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shivpuri

Report: Jaypal jaat

Shivpuri पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने करैरा के एसडीओपी (IPS) आयुष जाखड़ को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है। मामला विधायक के पुत्र दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से 5 लोगों को रौंदने की घटना से जुड़ा है, जिसमें पुलिसिया पूछताछ के बाद विधायक का गुस्सा फूट पड़ा।

Shivpuri थाने में हाथ बांधे खड़ा रहा विधायक पुत्र, पूछताछ में स्वीकारी बात

बहुचर्चित थार एक्सीडेंट मामले में करैरा पुलिस ने विधायक पुत्र और मुख्य आरोपी दिनेश लोधी को थाने बुलाकर लंबी पूछताछ की। एसडीओपी आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी विनोद छावई के सामने दिनेश लोधी दोनों हाथ बांधकर खड़ा नजर आया। पूछताछ के दौरान दिनेश ने बताया कि उसने कई बार हॉर्न बजाया था, लेकिन लोग सामने से नहीं हटे। आगे निकलने की जल्दी में उसने गाड़ी बढ़ा दी, जिससे बाइक से टक्कर हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद दुर्घटना में शामिल थार गाड़ी को उसके सुपुर्द कर दिया गया है।

Shivpuri विधायक की खुली धमकी: “अधिकारी अपनी औकात में रहें”

पुलिस द्वारा दिनेश लोधी को करैरा क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी गई थी, जिससे प्रीतम लोधी भड़क गए। उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में कहा, “करैरा तेरे (SDOP) डैडी का नहीं है। मेरा बेटा करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक कर दिखा देना।” विधायक ने आगे कहा कि अधिकारी कानून के दायरे में रहें और अपनी औकात न भूलें। उन्होंने एसडीओपी द्वारा अब तक की गई सभी केसों की कार्रवाई की जांच करवाने की भी धमकी दी।

Shivpuri क्या था मामला?

बीते दिनों करैरा में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 5 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच खींचतान चल रही है। पुलिस का कहना है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं, जबकि विधायक इसे व्यक्तिगत द्वेष बता रहे हैं।

Shivpuri प्रशासनिक खेमे में नाराजगी

एक माननीय विधायक द्वारा ऑन-ड्यूटी IPS अधिकारी के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करने के बाद प्रशासनिक और पुलिस गलियारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस जुबानी जंग के बाद पुलिस विभाग और सरकार का क्या रुख रहता है।

Read this: Jamtara: सुभाष चौक पर ‘शुभम ज्वेलर्स’ में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर 5 किलो चांदी और सोना ले उड़े चोर

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन