Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Legal Awareness Camp

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 29 मार्च को सुबह 11:30 बजे कैरियर कॉलेज भोपाल के सभागार में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। न्यायाधीश सुनीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैंप में आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

शिविर में शासन के कई विभागों की भागीदारी रहेगी। राजस्व विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। शिविर का उद्देश्य आमजन तक विधिक अधिकारों की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

read also: Illegal Sand Mining: भानुप्रतापपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त कर की सील

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा