,

Indian student dies in Russia army: करनाल के युवक की रूस में मौत, पिता ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Indian student dies in Russia army

Report by: Amit bhatnagar

Indian student dies in Russia army: हरियाणा के करनाल के चोरा गांव निवासी 21 वर्षीय अनुज का शव जब गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। पिता अपने बेटे की रशियन आर्मी की ड्रेस हाथ में लिए चिता के पास बैठे रहे और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

Indian student dies in Russia army: पढ़ाई के लिए गया था रूस, मौत की खबर से परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि अनुज करीब 11 महीने पहले पढ़ाई के लिए रूस गया था। परिवार का कहना है कि वह अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गया था, लेकिन उसकी मौत की खबर ने सब कुछ बदल दिया।

एजेंट पर जबरन सेना में भर्ती कराने का आरोप

Indian student dies in Russia army

अनुज के पिता विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर रशियन आर्मी में भर्ती करवा दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी देर से दी गई और परिवार के कुछ लोगों ने यह खबर उनसे छुपाकर रखी थी।

Indian student dies in Russia army: गोली लगने से हुई मौत, मेल के जरिए मिली सूचना

परिजनों के अनुसार, अनुज की मौत गोली लगने से हुई है। परिवार को रूस से मेल और संदेश के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। अनुज से आखिरी बार 14 अक्टूबर को बात हुई थी, उसके बाद संपर्क नहीं हो पाया।

भाई ने सरकार से की अपील

अनुज के भाई रविंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें ईमेल के जरिए जानकारी मिली कि अनुज को गोली लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि रूस में फंसे अन्य भारतीय युवाओं को सुरक्षित वापस लाया जाए।

Indian student dies in Russia army: गांव में शोक, ग्रामीणों ने भी जताया दुख

ग्रामीणों के अनुसार, अनुज शांत स्वभाव का लड़का था और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था।

Indian student dies in Russia army: अन्य युवाओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता

इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि रूस में मौजूद अन्य भारतीय युवाओं को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

read also: Gas Agency Queue: कुरुक्षेत्र में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, लंबी कतारों में लोगों का फूटा गुस्सा

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के