,

Gas Agency Queue: कुरुक्षेत्र में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, लंबी कतारों में लोगों का फूटा गुस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gas Agency Queue: कुरुक्षेत्र की महावीर गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार को सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। कतार में खड़े लोग बेहद परेशान और नाराज़ दिखाई दिए।

Gas Agency Queue: फोन न उठाने और डिलीवरी में देरी के आरोप

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं और डिलीवरी के नाम पर बार-बार टालमटोल की जा रही है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग और भुगतान करने के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं मिले। एक उपभोक्ता ने कहा कि उसने 13 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी और 18 मार्च को डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन आज तक सिलेंडर नहीं मिला।

Gas Agency Queue: कालाबाजारी के गंभीर आरोप

कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलेंडर बिना वेरिफिकेशन के कुछ लोगों को दिए जा रहे हैं और बीच रास्ते में कालाबाजारी के लिए बेचे जा रहे हैं। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि 8 मार्च को बुकिंग हुई और 15 मार्च को डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा।

Gas Agency Queue: महिलाएं भी नाराज़गी में शामिल

महिलाओं में भी खासा रोष देखने को मिला। एक महिला ने कहा कि उसने 15 दिन पहले बुकिंग करवाई थी, लेकिन आज तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका सुझाव था कि यदि एजेंसी सक्षम नहीं है तो उपभोक्ताओं को खुद गोदाम से सिलेंडर लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Gas Agency Queue: मीडिया से बचते नजर आए कर्मचारी

मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब एजेंसी कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने चुप्पी साध ली और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Gas Agency Queue: उपभोक्ताओं का गुस्सा चरम पर

लगातार सिलेंडर की किल्लत और एजेंसी की सुस्ती से उपभोक्ताओं का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। कई लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से वे एजेंसी के बाहर लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला।

read also: Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल