संभल जामा मस्जिद में मंदिर के होने के कौनसे सबूत मिलने का किया जा रहा दावा, 40 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट में क्या है?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Claim of finding evidence of temple in Sambhal Jama Masjid

संभल: गुरूवार को शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट चंदौसी कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने लगभग 40 से 45 पन्नों की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है। एडवोकेट कमिश्रनर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक रिपोर्ट नहीं खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक ये जज भी नहीं देख सकते कि रिपोर्ट में क्या है। 4 घंटे का वीडियो और 1200 से ज्यादा फोटो भी कोर्ट दिए गए हैं। सूत्रों का दावा है कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के सबूत मिले हैं। मस्जिद में फूल, निशान और कलाकृतियां मिली हैं। अंदर 2 वट वृक्ष भी मिले हैं। एक कुआं है, जिसका आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर और आधा बाहर है। पुराने ढांचा बदला गया, वहां नए निर्माण के सबूत भी मिले हैं। दरवाजे-झरोखे और दीवारों पर पेंट किया हुआ है। मस्जिद के भीतर जहां बड़ा गुंबद है, उस पर झूमर को तार से बांधकर लटकाया गया है। ऐसा मंदिरों में घंटों को लटकाने में होता है।

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…