,

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Road Accident: दुर्ग के सेक्टर 2 चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

read also: Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Road Accident: सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…