Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Park Cleanliness Drive

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Park Cleanliness Drive: स्वदेश न्यूज की खबर के बाद नगर पालिका प्रशासन आखिरकार हरकत में आया और मंगलवार सुबह से इंदिरा पार्क में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। पार्क की बदहाली को उजागर करने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया।
हालांकि, इस अभियान के चलते शहर की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगी 52 सफाई दीदियों को पार्क की सफाई में लगा दिया गया, जिससे शहर के कई हिस्सों में कचरा उठाने का काम रुक गया है।

read also: US Iran talks in Islamabad: अमेरिका-ईरान तनाव कम करने में पाकिस्तान की मध्यस्थता, इस्लामाबाद में हो सकती है बैठक

Park Cleanliness Drive: कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

नगर पालिका ने पार्क में 10 कर्मचारियों की तैनाती का दावा किया है, लेकिन मौके पर स्थिति कुछ और ही नजर आई। जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे सफाई अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस पूरे मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और शहर की सफाई व्यवस्था को कैसे संतुलित करता है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और