,

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ प्रदेश के युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है। लखनऊ की खुशी गुप्ता ने इस योजना के तहत मिले ब्याज मुक्त ऋण के जरिए न केवल अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया, बल्कि आज वे ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं।

Lucknow शिक्षा के साथ उद्यमिता: कानून की छात्रा ने चुना ब्यूटी बिजनेस

बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं खुशी गुप्ता की रुचि हमेशा से मेकअप और ब्यूटी सेक्टर में थी। प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद वे अपना काम शुरू करना चाहती थीं, लेकिन पूंजी की कमी बाधा बन रही थी। इसी दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की जानकारी मिली। खुशी ने बैंक से संपर्क किया और एक सप्ताह का आवश्यक उद्यमिता प्रशिक्षण पूरा कर स्वरोजगार की राह चुनी।

Lucknow गारंटी मुक्त ऋण का कमाल: 4.5 लाख से शुरू हुआ ‘ग्लैम हाउस’

योजना के तहत खुशी को 4.5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता का उपयोग उन्होंने लखनऊ के खुर्रम नगर इलाके में ‘ग्लैम हाउस’ नाम से एक यूनिसेक्स सैलून, स्टूडियो और एकेडमी स्थापित करने में किया। इंटीरियर से लेकर वेंडर्स के भुगतान तक, इस सरकारी मदद ने उनके बिजनेस की नींव को मजबूती दी।

Lucknow स्वावलंबन की नई मिसाल: खुद की कमाई और दूसरों को रोजगार

आज खुशी का ‘ग्लैम हाउस’ न केवल लाखों का टर्नओवर दे रहा है, बल्कि वे एकेडमी के जरिए अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही हैं। 21 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए तैयार की गई यह योजना खुशी जैसी हजारों महिलाओं को सूक्ष्म उद्योगों के जरिए प्रदेश की जीडीपी में योगदान देने के काबिल बना रही है।

Read this: Manipur में भूकंप के तेज झटके: सदन में चर्चा के दौरान कांपी धरती, 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा बजट सत्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल