Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pandokhar Mahotsav

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार धाम द्वारा आयोजित होने वाले 30वें श्री पंडोखर सरकार धाम महोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उन्हें ससम्मान महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण प्रदान किया गया। यह महोत्सव 2 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी ने सहर्ष स्वीकार किया निमंत्रण

इस अवसर पर पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी) स्वयं स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को आमंत्रित करने के लिए पधारे।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उन्हें भगवा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा दिए गए निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

Pandokhar Mahotsav: सनातन धर्म के संरक्षण के कार्यों की सराहना

भेंट के दौरान पंडोखर सरकार (गुरुजी) ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Pandokhar Mahotsav


वहीं स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने पंडोखर सरकार द्वारा ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में सनातन धर्म के पीठ एवं मंदिरों की स्थापना, भंडारा तथा जनसेवा के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

Pandokhar Mahotsav: राष्ट्र, धर्मरक्षा और गौ-रक्षा पर हुई चर्चा

इस पावन अवसर पर दोनों संतों के मध्य राष्ट्र, धर्मरक्षा, गौ-रक्षा तथा सनातन संस्कृति के उत्थान जैसे विषयों पर काफी देर तक आत्मीय चिंतन और चर्चा हुई।

राजिम कुंभ में हुई थी पहली मुलाकात

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने बताया कि उनका और पंडोखर सरकार (गुरुजी) का पहला मिलन लगभग 10 वर्ष पूर्व राजिम कुंभ मेला, छत्तीसगढ़ में हुआ था। वहीं से दोनों के बीच आध्यात्मिक और धार्मिक संबंध और भी प्रगाढ़ होते चले गए।

Pandokhar Mahotsav: देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन

उल्लेखनीय है कि पंडोखर सरकार धाम में आयोजित होने वाला यह महोत्सव देश-विदेश से आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के लिए सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में प्रसिद्ध है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

read also: 16 march panchang : 16 मार्च 2026 का पंचांग, जानिए द्वादशी तिथि, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

Report by: Bhuvan Singh Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,