,

Road Accident: जशपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Road Accident

Road Accident: शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों युवक

Road Accident: जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।

Road Accident: कांसाबेल थाना क्षेत्र के सेमरकछार गांव की घटना

यह पूरा हादसा जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरकछार गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read also: Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं अचानक हुए इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी गहरा शोक देखा जा रहा है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…