,

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image
Attack on Jewish Temple

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर गुरुवार को हिंसक घटना सामने आई। एक ट्रक सवार व्यक्ति ने धार्मिक स्थल में गाड़ी घुसा दी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तुरंत प्रतिक्रिया के बाद हमलावर की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में किसी भी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

Attack on Jewish Temple: ट्रक घुसाने वाला संदिग्ध राइफल से लैस था

जानकारी के अनुसार हमलावर ने राइफल लेकर देश के सबसे बड़े यहूदी स्थलों में से एक में प्रवेश किया। सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी के कारण ट्रक गलियारे में टकरा गया और आग लग गई। घटना की जिम्मेदारी एफबीआई ने संभाली है और जांच जारी है।

Attack on Jewish Temple: एफबीआई ने इसे लक्षित हमला बताया

एफबीआई डेट्रॉइट फील्ड ऑफिस की प्रभारी विशेष एजेंट जेनिफर रन्यान ने कहा कि यह घटना “बेहद चिंताजनक और दुखद” है। उन्होंने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ लक्षित हिंसा माना और एजेंसी पूरी तरह जांच में लगी हुई है।

Attack on Jewish Temple: सुरक्षा बलों की सक्रिय प्रतिक्रिया

मिशिगन के अधिकारियों के अनुसार, वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप स्थित टेंपल इजरायल सिनेगॉग के पास सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को रोकने के लिए गोलीबारी की। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड ने कहा कि मामले में अभी किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने भी मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी की पुष्टि की और कहा कि वाहन से टक्कर और गोलीबारी की जांच जारी है।

read also: Swadesh Ajenda 12 March : निशांत को मिलेगी बिहार की कमान, पूरे होंगे अरमान ?

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय